रायपुर : शिकायतों और स्मृति ईरानी की सख्ती के बाद भाजपा खेमे में बढ़ी सुगबुगाहट

feature-top

छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी के दो दिवसीय रायपुर दौरे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर (प्रदेश कार्यालय) में वीआईपी कल्चर को दरकिनार करते हुए उन्होंने सख्त तेवर दिखाए हैं। बैठकों के दौरान मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के वाहनों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया, मोबाइल फोन बाहर रखवाए गए और कार्यालय के भीतर से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा भी हटवा दी गई।


feature-top