कर्नाटक : कुमारस्वामी ने डीके शिवकुमार पर लगाया '600 करोड़ की डील' का गंभीर आरोप

feature-top

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार को एक विवादित स्टिंग ऑपरेशन की जांच में प्रगति दिखाने के लिए पांच दिन का समय दिया। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार को "राजनीतिक रूप से खत्म" करने के लिए रची गई 600 करोड़ रुपये की साजिश के पीछे मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का हाथ है। उन्होंने 600 करोड़ रुपये की उस कथित डील का जिक्र किया, जिसका मकसद उनके परिवार को राजनीतिक रूप से खत्म करना बताया जा रहा है।


feature-top