हरियाणा पुलिस की हिरासत के बाद युवक की संदिग्ध मौत, मलकानगिरी में बवाल

feature-top

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में हरियाणा पुलिस की हिरासत में लिए गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने मलकानगिरी थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान थाने के गेट में तोड़फोड़ की गई और सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया गया। इस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

मृतक की पहचान तनुप दे उर्फ बापन के रूप में हुई है। वह मलकानगिरी जिले के कालिमेला थाना क्षेत्र के एमवी-65 गांव का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा की हांसी पुलिस उसे गांजा तस्करी से जुड़े एक मामले में हिरासत में लेकर आई थी।


feature-top