एशियन पैरा गेम्स में भारत ने रचा इतिहास,

feature-top

जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 114 पदक अपने नाम किए। भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही भारतीय दल ने हांगझोऊ में 2022 में जीते गए 111 पदकों के अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस प्रतियोगिता में भारत ने 168 खिलाड़ियों का दल उतारा था। सीमित संख्या में खिलाड़ियों के बावजूद भारतीय पैरा-एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया।


feature-top