संयुक्त राष्ट्र में भारत ने UNSC सुधारों के तहत मांगी समान वीटो अधिकार

feature-top

भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोई भी ऐसा सुधार, जो बिना वीटो पावर वाले स्थायी सदस्यों की एक नई श्रेणी बनाता है, उन्हें असल में "दूसरे दर्जे" (second-class) का दर्जा दे देगा। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया पर मौजूदा पांच स्थायी सदस्यों का ही नियंत्रण बना रहेगा।

चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका, 15 देशों वाली सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य हैं और इनके पास वीटो पावर है। परिषद में 10 अस्थायी सदस्य भी होते हैं, जिन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।


feature-top