पंजाब : सरपंच के बेटे की हत्या पर भड़की BJP, AAP सरकार को घेरा

feature-top

पंजाब के अमृतसर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक सरपंच के बेटे की सनसनीखेज हत्या ने चुनाव वाले इस राज्य में राजनीतिक घमासान छेड़ दिया है। यह घटना अमृतसर ग्रामीण इलाके के झीटे कलां गांव में हुई। जब पीड़ित गुरुद्वारे में मत्था टेककर लौट रहा था, तभी हमलावरों ने वहां गोलीबारी कर दी।

गांव के सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त रणजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हत्या पुरानी पारिवारिक रंजिश का नतीजा थी।


feature-top