J&K : CM उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में 4 नए मंत्री शामिल

feature-top

जम्मू-कश्मीर में सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर जश्न और नाराजगी के माहौल के बीच, उमर अब्दुल्ला ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पार्टी के पुराने नेताओं को चुना। मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान चार मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें नए मंत्रियों के चयन का मुख्य आधार उनकी वरिष्ठता रही। लेकिन जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जताई। एक विधायक तो मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने पर फूट-फूटकर रो पड़े।


feature-top