छ.ग : मंत्री खुशवंत साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण के बाद साइबर सेल की टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे दबोचा, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं (BNS और IT एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


feature-top