भारत ने तीन साल बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री को भेजा निमंत्रण

feature-top

भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के पुराना किला में आयोजित होने वाले पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है।

मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह किसी पाकिस्तानी वरिष्ठ मंत्री को भारत की ओर से दिया गया पहला ऐसा निमंत्रण है। यदि पाकिस्तान इसे स्वीकार करता है, तो मई 2023 में बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा के बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री का यह पहला दौरा होगा।

फोरम में साझा सांस्कृतिक विरासत, धर्म-दर्शन, कला-वास्तुकला, भाषा-साहित्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों पर चर्चा होगी। हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक अपने प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


feature-top