गुवाहाटी होटल हत्याकांड: जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT गठित

feature-top

असम पुलिस ने गुवाहाटी के 'होटल बिलास इन' में हुए भीषण हत्याकांड की जांच के लिए एक 6-सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। गुवाहाटी के बोरा सर्विस (लाचित नगर) इलाके में एक होटल लीज (किरायेदारी) विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint CP) अंकुर जैन (IPS) इस 6-सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम में डीसीपी (सेंट्रल) शंभवी मिश्रा और डीसीपी (क्राइम) देबाजीत नाथ भी शामिल हैं।


feature-top