‘घुसपैठिया’ टिप्पणी पर सियासी घमासान : हरीश रावत ने उठाए सवाल

feature-top

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ‘घुसपैठिया’ टिप्पणी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और अवांछित बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोगों के लिए इस शब्द का इस्तेमाल उचित नहीं है।

रावत ने सोशल मीडिया पर कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभाजन के समय लोगों ने जहां अपना कर्मक्षेत्र चुना, वहां वे सम्मानित नागरिक हैं और उन्हें अन्य नागरिकों के समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में इस तरह के शब्दों से बचना चाहिए।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, दोनों विपक्षी INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनावी तैयारियों के बीच इस बयान ने सहयोगी दलों के बीच असहजता बढ़ा दी है। कांग्रेस फिलहाल केंद्रीय स्तर पर इस मामले में सावधानी बरतते हुए अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया को लेकर इंतजार की स्थिति में बताई जा रही है।


feature-top