'वंदे मातरम' को 'विभाजनकारी धार्मिक गीत' बताने वाली याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

feature-top

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के सभी छह छंदों को अनिवार्य रूप से गाने और इसे 'विभाजनकारी धार्मिक युद्ध गीत' बताकर इसके खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाओं में गृह मंत्रालय के निर्देशों तथा इसके अनिवार्य गायन से संबंधित कानूनी प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए यह तर्क दिया गया है कि सभी छंदों को गाने के लिए बाध्य करना नागरिकों के मौलिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है।


feature-top