CJI टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा समन

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले को अवमानना के एक मामले में तलब किया। यह मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ उनके आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज किया गया था।

CJI के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए, जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने कहा कि यह मामला पूरी न्यायपालिका से जुड़ा है। बेंच ने वागले को सुनवाई की अगली तारीख, 17 नवंबर को वर्चुअली (ऑनलाइन) उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया।


feature-top