यूपी MLC चुनाव में BJP को झटका, सपा ने 5 सीटें जीतीं

feature-top

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव में भाजपा को वाराणसी की शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट पर भी पार्टी को झटका लगा। वहीं, समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की 11 सीटों में से पांच पर जीत दर्ज की।

इन नतीजों के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करने की बात कही। वाराणसी की दोनों सीटों पर सपा की जीत को पार्टी के लिए अहम राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।


feature-top