2006 सड़क परियोजना विवाद : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू

feature-top

केरल के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के मंत्री पी के बशीर ने कहा कि दो दशक पहले जब CEC ज्ञानेश कुमार PWD सेक्रेटरी थे, तब किए गए एक रोड प्रोजेक्ट में करप्शन के आरोपों के सिलसिले में VACB ने शुरुआती जांच का आदेश दिया था, जो चल रही है और इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

बशीर राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान BJP MLA बी बी गोपकुमार, वी मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर के इस मामले में शुरू की गई विजिलेंस जांच की स्थिति के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।


feature-top