लद्दाख शराब नीति विवाद: महिला संगठनों ने स्थगित किया आंदोलन

feature-top

आबकारी नीति के विरोध में धरने पर बैठीं महिला संगठनों ने प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अपना एक सप्ताह पुराना आंदोलन स्थगित कर दिया है। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनुसार, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। प्रशासन ने संगठनों के नौ सूत्रीय मांग पत्र पर विचार कर अंतिम समझौते के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।

लद्दाख प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विवादित आबकारी नीति 2026-27 को 26 अगस्त 2026 को ही वापस ले लिया गया था और फिलहाल पुरानी आबकारी नीति 2025-26 लागू है। प्रशासन के मुताबिक, पूरे केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में केवल एक खुदरा शराब की दुकान संचालित है।


feature-top