जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों की मांगें स्वीकार,

feature-top

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव की समयसीमा तय करते हुए आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं। प्रशासन के लिखित आदेश के बाद 18 दिनों से जारी धरना और भूख हड़ताल समाप्त हो गई है। छात्र वर्ष 2006 से भंग छात्र संघ को बहाल करने की मांग कर रहे थे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ (JMISU) का नया संविधान 15 मई 2027 तक तैयार कर लागू किया जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई 2027 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के छह सप्ताह के भीतर छात्र संघ चुनाव कराने की योजना है। चुनाव लिंगदोह समिति के दिशानिर्देशों के तहत होंगे।

प्रशासन ने आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस, निलंबन, निष्कासन और कैंपस प्रतिबंध संबंधी आदेश भी वापस लेने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं 2 नवंबर 2026 से फिर शुरू होंगी।


feature-top