CBSE ने 7 महीने में 6ठी बार बदला क्लास 9 का सिलेबस

feature-top

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 के पाठ्यक्रम (Scheme of Studies) में एक बार फिर बड़ा संशोधन किया है. पिछले 7 महीनों में यह 6ठा मौका है जब बोर्ड ने अपने नियमों या सिलेबस में बदलाव किया है।

इस बार बोर्ड ने छात्रों पर पढ़ाई का मानसिक बोझ कम करने और परीक्षा के तनाव से बचाने के लिए पहले से प्रस्तावित तीन बड़े विषयों को पूरी तरह से हटा दिया है। CBSE द्वारा जारी ताजा आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, छात्रों को अब निम्नलिखित तीन नए विषयों की पढ़ाई नहीं करनी होगी:

  1. 'इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी' (Individuals in Society): यह कक्षा 9 के छात्रों के लिए नया प्रस्तावित विषय था ।
  2. 'कंप्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)' मॉड्यूल्स: इन्हें भी कक्षा 9 के सिलेबस से बाहर कर दिया गया है। '
  3. पर्यावरण शिक्षा' (Environmental Education): इसे आगामी सत्र (2027-28) में कक्षा 10 के लिए लागू किया जाना था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है ।

feature-top