उत्तराखंड हेलिकॉप्टर हादसा : 6 सवारों को ले जा रहा चॉपर क्रैश, CM ने जताई संवेदना

feature-top

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ-बद्रीनाथ मार्ग पर लापता हुआ एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यह जानकारी दी।

हेलीकॉप्टर बर्फबारी के बीच दोपहर करीब 2:15 बजे बद्रीनाथ से उड़ा था और हाथी पर्वत इलाके के पास इसका संपर्क टूट गया। खोज और बचाव अभियान के लिए राज्य की बचाव टीमों और सेना को तैनात किया गया है।


feature-top