महाराष्ट्र : किसान आत्महत्याओं पर विवादित बयान से घिरे संजय गायकवाड़

feature-top

महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ किसान आत्महत्याओं पर विवादित बयान देकर मुश्किल में घिर गए हैं। उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले किसानों के अंतिम संस्कार का बहिष्कार करने की सलाह दी थी, ताकि दूसरे लोग ऐसा कदम उठाने से डरें।

बयान पर विपक्ष और किसान संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने भी इसकी निंदा की है। विवाद बढ़ने के बाद शिंदे सेना नेतृत्व गायकवाड़ को पार्टी से निलंबित करने पर विचार कर रहा है। वहीं, गायकवाड़ ने खेद जताते हुए दावा किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया।


feature-top