दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी का दावा, उत्तर कोरिया जांच के घेरे में

feature-top

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में बड़ी साइबर चोरी का मामला सामने आया है। उत्तर कोरिया के हैकिंग ग्रुप 'TraderTraitor' पर Binance के सिस्टम से करीब 6.3 अरब डॉलर (53 हजार करोड़ रुपये) की डिजिटल संपत्ति चुराने का आरोप है। दावा है कि हैकर्स ने महज 20 मिनट में बड़ी रकम अलग-अलग ब्लॉकचेन नेटवर्क पर ट्रांसफर कर दी।

जांच एजेंसियों को इस हमले के पीछे उत्तर कोरिया के कुख्यात Lazarus Group का हाथ होने की आशंका है। विशेषज्ञों के मुताबिक, चोरी की गई रकम का इस्तेमाल उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम के वित्तपोषण के लिए कर सकता है। मामले की जांच जारी है।


feature-top