बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

feature-top

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बेंगलुरु के पांच दोस्त शामिल थे, जो चारधाम यात्रा पूरी कर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, जोशीमठ के पास चाई गांव में हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। शुरुआती आशंका खराब मौसम और कम दृश्यता को हादसे की वजह मान रही है। सेना, SDRF और ITBP की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शव बरामद कर लिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, एहतियातन ट्रांस भारत एविएशन के पूरे बेड़े की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।


feature-top