कश्मीर में शांति के लिए राजनीतिक संवाद जरूरी: मीरवाइज उमर फारूक

feature-top

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति के लिए न्याय, नागरिक स्वतंत्रता और राजनीतिक संवाद को जरूरी बताया है। श्रीनगर की जामिया मस्जिद में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि हिंसा में कमी आना सकारात्मक है, लेकिन इससे लोगों की राजनीतिक शिकायतें और समस्याएं खत्म नहीं हो जातीं।

मीरवाइज ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई, नागरिक स्वतंत्रता बहाल करने और भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत फिर शुरू करने की मांग की। उन्होंने UAPA के तहत गिरफ्तारियों और लंबे समय तक हिरासत में रखे जाने पर भी चिंता जताई।


feature-top