सबरीमाला जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा ₹2 लाख का मुफ्त जीवन बीमा

feature-top

केरल के त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) ने सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए ₹2 लाख के मुफ्त जीवन बीमा कवर की घोषणा की है। यह सुविधा 17 नवंबर से शुरू होने वाले वार्षिक मंडल-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा सीजन से लागू होगी।

इस योजना का लाभ श्रद्धालुओं को बिना किसी प्रीमियम के मिलेगा। बीमा का खर्च बोर्ड अपने कल्याण कोष से उठाएगा और इसके लिए LIC के साथ साझेदारी की गई है। वर्चुअल दर्शन बुकिंग के दौरान श्रद्धालुओं से उनके नॉमिनी की जानकारी भी ली जाएगी।


feature-top