- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की
- प्रधानमंत्री ने बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत
- डोकरा, बांस शिल्प और कोसा की सराहना
- बस्तरिया रेला की प्रस्तुति से कलाकारों ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और पर्यटन की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत पर्व का शुभारंभ करने के बाद छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने नारायणपुर और बस्तर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत की तथा उनकी कला और हुनर की सराहना की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्टॉल पर बांस शिल्प एवं अन्य लोकशिल्प का निर्माण कर रहे कलाकारों से शिल्प निर्माण के संबंध में चर्चा की। इस दौरान कलाकारों ने बस्तरिया रेला की प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया।
पर्यटन मंडल की डॉ सुभदा चतुर्वेदी ने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले भारत पर्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से लगाए गए स्टॉल में प्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कला और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। यहां डोकरा शिल्प, लौह शिल्प एवं कोसा साड़ियों के साथ बांस शिल्प को भी प्रदर्शित किया गया है।
स्टॉल में चंपारण, चित्रकोट सहित छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों और पर्यटन रिसॉर्ट की जानकारी भी प्रस्तुत की गई है। इसके माध्यम से आगंतुकों को प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन की संभावनाओं से परिचित कराया जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
