पंजाब में सत्ता बचाने की कवायद तेज, AAP ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची

feature-top

आम आदमी पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

पहली सूची में पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा और मंत्री संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में चार पूर्व मंत्रियों और चार महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा के नाम पहली सूची में शामिल नहीं हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह को बटाला से टिकट दिया गया है।

पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं और वर्तमान में AAP के पास 94 विधायक हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है।


feature-top