आंध्र प्रदेश : स्कूल के अंदर घुसा चेन-सॉ धारी हमलावर, 2 छात्राओं पर किया हमला

feature-top

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्टाडु मंडल में एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तभी 21 साल का एक युवक पावर सॉ (आरी) लेकर 10वीं कक्षा के कमरे में घुस गया। उसने वहां दो छात्राओं पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं; इनमें से एक की हालत गंभीर है।

यह हमला सुबह करीब 10:30 बजे राप्टाडु गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में हुआ। यह घटना कक्षा के अंदर हुई, जहां उस समय एक शिक्षक मौजूद थे और पढ़ाई चल रही थी। दोनों लड़कियों को इमरजेंसी इलाज के लिए सीधे अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक की वहां गंभीर सर्जरी चल रही है और उसे एयर एम्बुलेंस के जरिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।


feature-top