जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने पकड़ा, रिहाई के चंद मिनट बाद फिर हिरासत

feature-top

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर जेल से रिहा होने के कुछ ही मिनट बाद प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में ले लिया। वह करीब 11 महीने बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए थे।

ED की यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। एजेंसी का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन और संसाधनों के दुरुपयोग से जुड़ी वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। ED आजम खान को गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत में पेश कर रिमांड मांग सकती है।


feature-top