नेहरू के चयन को रविशंकर प्रसाद ने बताया 'वोट चोरी', कांग्रेस पर साधा निशाना

feature-top

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 1947 में प्रांतीय कांग्रेस समितियों की पसंद सरदार वल्लभभाई पटेल थे, लेकिन महात्मा गांधी के दबाव में उन्हें पीछे हटना पड़ा और नेहरू प्रधानमंत्री बने। प्रसाद ने इस घटनाक्रम को 'वोट चोरी' और 'गैर-निर्वाचितों की तानाशाही' करार दिया। उनका यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रतीकात्मक महाभियोग प्रदर्शन के जवाब में आया है।


feature-top