'विरोध पक्ष नहीं, अवरोध पक्ष बन गया है विपक्ष' : PM मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के बजाय देश के विकास में बाधाएं पैदा कर रहा है। उन्होंने विपक्ष को 'विरोध पक्ष' के बजाय 'अवरोध पक्ष' करार दिया और कहा कि लगातार चुनावी हार से पैदा हुई हताशा उसकी राजनीति में दिखाई दे रही है।

गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने कथित विदेशी साजिशों, सोशल मीडिया पर अफवाहों और 'दिमागी नक्सलवाद' को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा मजबूत करने, अवैध घुसपैठ रोकने और सेक्युलर सिविल कोड की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद सरकार ने भारतीय नागरिकों को ईंधन की बढ़ती कीमतों के असर से बचाया है।


feature-top