मणिपुर में हिंसा के बीच संयुक्त प्रदर्शन, NRC लागू करने और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

feature-top

मणिपुर में जारी जातीय तनाव के बीच मेइतेई और नागा समुदायों के हजारों लोगों ने इंफाल में संयुक्त रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से कुकी-ज़ो उग्रवादी संगठनों के साथ हुए 'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस' (SoO) समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की।

COCOMI और नागा नागरिक संगठनों के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली को यूनाइटेड नागा काउंसिल (UNC) का भी समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे, 1951 को आधार वर्ष मानकर NRC लागू करने, असम राइफल्स को हटाने और हिंसा से विस्थापित लोगों की सुरक्षित घर वापसी की मांग उठाई।

यह प्रदर्शन सुनुरोक पहाड़ियों में तीन मेइतेई पुरुषों की हत्या की घटना के बाद आयोजित किया गया। रैली तिद्दिम ग्राउंड से शुरू हुई, लेकिन पुलिस ने कीशामपत जंक्शन पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।


feature-top