दिल्ली से गुवाहाटी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 1,500 किमी लंबे कॉरिडोर को मंजूरी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से गुवाहाटी को जोड़ने वाले प्रस्तावित नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। करीब 1,500 किलोमीटर लंबे इस हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के शुभारंभ के दौरान की। इस कॉरिडोर से दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर मौजूदा करीब 20 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे होने का अनुमान है।

प्रस्तावित रूट में दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी शामिल हैं। परियोजना के तहत भारतीय तकनीक और संसाधनों से निर्माण करने तथा किराया हवाई यात्रा की तुलना में किफायती रखने की योजना है। इससे उत्तर और पूर्वी भारत में व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


feature-top