मेघालय : 11 विधायकों के पाला बदलने के बाद यूडीपी मंत्री मेटबाह लिंगदोह ने दिया इस्तीफा

feature-top

मेघालय के मंत्री और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ दिन पहले ही उनकी पार्टी के 12 में से 11 विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्ताधारी नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) में शामिल हो गए थे। इन विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद, राज्य विधानसभा में UDP के एकमात्र विधायक अब मेटबाह लिंगदोह ही बचे हैं।


feature-top