उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसा : क्रैश में मारे गए सभी 6 लोगों के शव बरामद, ऋषिकेश AIIMS भेजे गए

feature-top

चमोली जिला प्रशासन ने बताया कि उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और रविवार सुबह उन्हें एम्स, ऋषिकेश भेज दिया गया है। शुक्रवार को, बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौटते समय एक हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास चाई गांव के निकट पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


feature-top