कर्नाटक : नौकरी विवाद के बीच सरकार ने निजी कंपनियों के लिए राज्य ध्वज फहराना किया अनिवार्य

feature-top

कर्नाटक में स्थानीय लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता देने और कथित भेदभाव को लेकर छिड़े विवाद के बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। इस नए नियम के तहत सभी निजी कंपनियों और संस्थानों के लिए अपने परिसर में कर्नाटक का राज्य ध्वज फहराना अनिवार्य किया जाएगा। यह निर्णय बेंगलुरु के आईटी और निजी क्षेत्रों में स्थानीय कन्नड़ निवासियों के रोजगार अधिकारों और हितों की रक्षा के सरकार के प्रयासों के तहत देखा जा रहा है।


feature-top