दिल्ली : मिंटो रोड SIR विरोधी प्रदर्शन के दौरान 100 से ज्यादा छात्र हिरासत में

feature-top

दिल्ली पुलिस ने मिंटो रोड पर कम से कम 100 छात्रों को रोका और हिरासत में ले लिया। ये छात्र मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के विरोध में कनॉट प्लेस की ओर मार्च कर रहे थे। यह विरोध प्रदर्शन छात्र संगठन 'दिशा' (DISHA) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसने SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। छात्र मिंटो रोड से कनॉट प्लेस की ओर जा रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और आगे बढ़ने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।


feature-top