राहुल गांधी की 'पहले विरोध, फिर शॉपिंग' अपील बेअसर, कनॉट प्लेस के बाजार रहे बंद

feature-top

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'चलो दिल्ली' रैली के दौरान राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं से पहले विरोध और फिर कनॉट प्लेस में खरीदारी करने की अपील बेअसर रही। रविवार और सुरक्षा कारणों से कनॉट प्लेस का बाजार बंद रहा। रैली में शामिल कई कार्यकर्ता खरीदारी के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस की बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें बाजार में प्रवेश नहीं मिला। व्यापारियों के मुताबिक, रविवार को बाजार साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहता है। वहीं, भाजपा ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली के बाजारों के साप्ताहिक बंद रहने की जानकारी तक नहीं है।


feature-top