हेलीकॉप्टर हादसे के बाद DGCA सख्त, चार धाम उड़ानों में दो पायलट अनिवार्य

feature-top

उत्तराखंड के चमोली में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद DGCA ने चार धाम की सभी चार्टर उड़ानों में दो पायलट अनिवार्य कर दिए हैं। नए नियम के तहत सह-पायलट के पास पहाड़ी क्षेत्रों में उड़ान का विशेष अनुभव होना जरूरी होगा। साथ ही, हर उड़ान के पड़ाव पर मौसम और रूट की अलग मंजूरी तथा लैंडिंग के बाद पायलट रिपोर्ट देना अनिवार्य होगा।

वहीं, हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों ने नए नियमों की बढ़ती लागत और व्यावहारिक कठिनाइयों का हवाला देते हुए चार धाम चार्टर सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। ऑपरेटरों ने हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक नियम पर रोक लगाने और इसकी समीक्षा करने की मांग की है। गौरतलब है कि चमोली के चाय गांव के पास बद्रीनाथ से उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई थी।


feature-top