Digi Yatra का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, सात प्रमुख एयरपोर्ट पर ट्रायल शुरू

feature-top

भारत के सात प्रमुख हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए Digi Yatra का ट्रायल शुरू हो गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य चेहरे की पहचान (Facial Recognition Technology) के जरिए पेपरलेस बोर्डिंग और इमिग्रेशन प्रक्रिया को तेज करना है। यह सुविधा फिलहाल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, चेन्नई और कोलकाता एयरपोर्ट पर शुरू की गई है।

इस व्यवस्था के तहत यात्री अपने ई-पासपोर्ट और वीजा की जानकारी Digi Yatra ऐप से लिंक कर सकेंगे। एयरपोर्ट पर फेसियल रिकग्निशन तकनीक से पहचान सत्यापित की जाएगी। शुरुआती चरण में यह सुविधा चुनिंदा एयरलाइंस और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल पूरी तरह स्वैच्छिक होगा और यात्री सामान्य इमिग्रेशन प्रक्रिया का विकल्प भी चुन सकेंगे।


feature-top