ओडिशा : वरिष्ठ IPS अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का केस, सरकार ने पद से हटाया

feature-top

ओडिशा सरकार ने महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोपों में घिरे जेल महानिदेशक सुशांत कुमार नाथ को पद से हटा दिया है। 1993 बैच के IPS अधिकारी नाथ को गृह विभाग में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है। कटक के चौद्वार जेल की पूर्व महिला जेलर संतोषिनी दास की शिकायत पर 31 अक्टूबर को नाथ और उनके सहयोगी कुलदीप रथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुलदीप रथ ने जुलाई 2025 से उन्हें नाथ से मिलने के लिए होटल और रेस्तरां में डिनर का न्योता दिया था। इनकार करने पर उन्हें जान-माल और करियर बर्बाद करने की धमकियां दी गईं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जेल से कैदियों के फरार होने के मामले में फंसाया गया और बाद में निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और साझा मंशा से जुड़े प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।


feature-top