UGC के इक्विटी नियमों पर RSS की आपत्ति,केंद्र से निष्पक्षता की मांग

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने UGC के इक्विटी रेगुलेशंस 2026 को असंतुलित बताते हुए केंद्र सरकार से नियमों में निष्पक्षता और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संगठन ने पहले ही सरकार और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी चिंताएं रखी थीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में तैयार होने वाला ढांचा सभी वर्गों के लिए संतुलित होना चाहिए और इस विवाद का असर सामाजिक एकता पर नहीं पड़ना चाहिए।

गौरतलब है कि UGC ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति, धर्म, लिंग और दिव्यांगता के आधार पर भेदभाव रोकने के लिए ये नियम लागू किए थे। हालांकि, सामान्य वर्ग के छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलने और नियमों के दुरुपयोग की आशंका को लेकर इनका विरोध हुआ। मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और कोर्ट ने नियमों के क्रियान्वयन पर रोक लगा रखी है।


feature-top