मध्य प्रदेश : होटल के कचरा कक्ष में दम घुटने से 4 लोगों की मौत

feature-top

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक निजी होटल के वेस्ट चैंबर (कचरा कक्ष) की सफाई के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। शनिवार देर रात हुई इस घटना के दौरान, उन्हें बचाने के लिए चैंबर में उतरे दो अन्य लोग भी बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या कर्मचारी वेस्ट चैंबर को साफ करने के लिए अंदर गए थे, या फिर वे गलती से उसमें गिर गए थे।


feature-top