मनी लॉन्ड्रिंग मामला : ज़ी संस्थापक सुभाष चंद्रा के खिलाफ केस दर्ज

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और ज़ी के संस्थापक सुभाष चंद्र के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। यह जांच एस्सेल ग्रुप की दो कंपनियों को LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) से दिए गए लोन के संबंध में है। आरोप है कि इस वजह से सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी को 1,322 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सुभाष चंद्र ने इन लोन के लिए व्यक्तिगत गारंटी दी थी। 


feature-top