बिहार : CM सम्राट ने सक्षम नागरिकों से की मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने की अपील

feature-top

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर्थिक रूप से संपन्न और आयकर देने वाले लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ दें और राज्य के विकास में योगदान दें। यहाँ आयोजित दो दिवसीय 'पाटलिपुत्र नेशनल यूथ पार्लियामेंट-2.0' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली सब्सिडी पर सालाना लगभग 23,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जिसमें प्रति परिवार 8,000 से 10,000 रुपये का खर्च आता है।

चौधरी ने बताया कि सरकार सभी आर्थिक वर्गों के उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। उन्होंने "आर्थिक रूप से संपन्न और आयकर देने वाले लोगों" से आग्रह किया कि वे स्वेच्छा से मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ दें और बिहार के विकास में अपना योगदान दें।


feature-top