एयरलाइन टिकट की कीमतों में हस्तक्षेप कर सकेगी सरकार, नए नियम अधिसूचित

feature-top

कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हवाई किराए महंगे होने को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच, सरकार ने नए नियम अधिसूचित किए हैं। इन नियमों के तहत, असाधारण परिस्थितियों में और जनहित को ध्यान में रखते हुए, सरकार एयरलाइन टिकट की कीमतों में दखल दे सकती है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित 'भारतीय वायुयान नियम, 2026' के तहत, यदि केंद्र सरकार को लगता है कि किसी असाधारण स्थिति में दखल देना जरूरी है, तो वह एयरलाइनों को किराए के संबंध में निर्देश जारी कर सकती है। ऐसे निर्देश परिस्थितियों के अनुरूप होने चाहिए और केवल एक तय समय-सीमा तक ही लागू रहेंगे।


feature-top