पश्चिम बंगाल : चर्च के उद्घाटन समारोह में हुई तोड़फोड़, पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला

feature-top

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक चर्च के उद्घाटन के दौरान लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर वहां तोड़फोड़ की और पादरियों तथा श्रद्धालुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शनिवार को बसंती थाना क्षेत्र के नारायणतला में हुई, जब बिशप सुब्रत चक्रवर्ती और कई पादरी, श्रद्धालुओं के साथ उद्घाटन समारोह के लिए वहां इकट्ठा हुए थे।


feature-top