महाराष्ट्र : चार जिलों के अदालतों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

महाराष्ट्र के पुणे, ठाणे, हिंगोली और बीड में स्थित जिला एवं सत्र न्यायालयों को सोमवार को ईमेल मिले, जिनमें परिसर में बम धमाके करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि ठाणे, हिंगोली और बीड की अदालतों के परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जबकि पुणे के शिवाजीनगर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में तलाशी अभियान चल रहा है।


feature-top