- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- भारत मंडपम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, दिल्ली और बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद होगी राउंड टेबल चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। समिट में कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा आयोजित की जाएगी।
इस वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को प्रमुखता से प्रस्तुत करेंगे। उनका जोर राज्य को ऊर्जा उत्पादन के पारंपरिक केंद्र के साथ-साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने पर रहेगा। मुख्यमंत्री राज्य की प्राकृतिक संसाधन क्षमता, ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, ग्रीन एनर्जी के विस्तार और भविष्य की निवेश योजनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने रखेंगे।
मुख्यमंत्री का विजन छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने के साथ-साथ देश की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित करना है। इसके तहत सौर ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहन, आधुनिक ऊर्जा अधोसंरचना का विकास और निजी निवेश की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल रहेगा।
मुख्यमंत्री निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं तथा निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी भी साझा करेंगे। उनका प्रयास राज्य की ऊर्जा क्षमता को नए निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के अवसरों में बदलना है।
2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस वैश्विक समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन राज्य के ऊर्जा विजन को वैश्विक पहचान दिलाने और अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
