- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- पुणे में दौड़ेगी महिला ऑपरेटरों की पिंक मेट्रो, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
पुणे में दौड़ेगी महिला ऑपरेटरों की पिंक मेट्रो, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 नवंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे में ₹21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें ₹8,300 करोड़ से अधिक की लागत से बनी करीब 23 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन-3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन शामिल है। यह लाइन हिंजवडी आईटी हब को शिवाजीनगर स्थित जिला न्यायालय स्टेशन से जोड़ेगी। इसकी खासियत यह है कि इसका संचालन पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटर करेंगी और करीब 30% बिजली जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी होगी।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ₹13,500 करोड़ की लागत वाले पुणे मेट्रो फेज-II की आधारशिला रखेंगे। इसके तहत चार नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जो खराड़ी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, खड़कवासला और वारजे सहित शहर के प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक और आईटी क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देंगे। इन परियोजनाओं से पुणे में ट्रैफिक का दबाव कम करने और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
