मेघालय में पॉल लिंगदोह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

feature-top

मेघालय में राजनीतिक दल-बदल के कुछ दिनों बाद पॉल लिंगदोह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सी.एच. विजयशंकर ने शिलांग स्थित लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा और दोनों उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग तथा स्नियावभालांग धर मौजूद रहे।

पॉल लिंगदोह हाल ही में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) छोड़कर सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) में शामिल हुए थे। उनकी नियुक्ति UDP प्रमुख मेतबाह लिंगदोह के 31 अक्टूबर को मंत्री पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई जगह पर की गई है।


feature-top